उत्तर प्रदेश

शादी में छेड़खानी का विरोध करने पर फायरिंग

Admin Delhi 1
8 Nov 2022 8:08 AM GMT
शादी में छेड़खानी का विरोध करने पर फायरिंग
x

मेरठ क्राइम न्यूज़: लिसाड़ीगेट थानांतर्गत तारापुरी की जाटवगेट वाली गली में फरहीन पुत्र इस्लाम की बहन अक्शा की कल बरात आनी है। घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक आया और छेड़खानी करने लगा। फरहीन ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले शाहरुख और शमीम ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़खानी कर दी थी। इसका विरोध करने पर तीन राउंड फायरिंग की गई और तमंचे की बट मार कर घायल कर दिया। बाद में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

Next Story