- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP में डांस के दौरान...
उत्तर प्रदेश
UP में डांस के दौरान फायरिंग, वायरल वीडियो ने उड़ाए होश
Tara Tandi
6 July 2025 8:11 AM GMT

x
Mahoba महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक डांस पार्टी के दौरान फायरिंग का मामला सामने आया है। हर्ष फायरिंग का यह मामला अजनर थाना क्षेत्र के बिजोरी गांव का बताया जा रहा है। यहां कुआं पूजन के दौरान जश्न का माहौल एकदम चीख-पुकार में बदल गया। फिल्मी गाना ‘गोली चल जावैगी’ चल रहा था। इस दौरान सच में गोली चल गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
#महोबा उत्तर प्रदेश शासन ने हर्ष फायरिंग पर रोक लगा रखी है!बावजूद इसके जिले के अजनर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव में कुआं पूजन के पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान बज रहे गाने "गोली चल जावेगी" दौरान कट्टे से एक युवक ने फायरिंग कर दी,दो महिलाओं को लगे छर्रे,बीते रोज की घटना।@dgpup pic.twitter.com/Hk5X2vpqZA
— Nitendra Jha (@NitendraJha1) July 5, 2025
इस दौरान 2 युवतियां घायल हो गईं। घर के मालिक का नाम कल्लू अहिरवार बताया जा रहा है, जिसके घर पर शनिवार रात को कुआं पूजन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। रात लगभग 12 बजे की बात है, जैसे ही मंच पर बहरूपिये डांसर फिल्मी गानों पर थिरक रहे थे, तभी एक शख्स ने भीड़ के बीच से फायरिंग कर दी। आरोपी युवक का नाम अमित अहिरवार बताया जा रहा है, जिसके पास अवैध तमंचा था।
फिल्मी अंदाज में चली गोली
बता दें कि फिल्मी अंदाज में चलाई गई गोली की चपेट में 21 साल की राधा और रामा पत्नी कल्लू घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दोनों के पैरों में गोली लगी है, जिनको एमपी के नौगांव अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। यहां से उनको छतरपुर रेफर किया गया। बता दें कि वारदात के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
पुलिस ने घायल एक युवती के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है, उसका कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही हैं। हर्ष फायरिंग की घटना ने एक बार फिर प्रशासन को भी सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। पुलिस पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि ऐसे मामलों में जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
TagsUP डांसदौरान फायरिंगवायरल वीडियोउड़ाए होशUP dancefiring duringviral videostunned everyoneजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार

Tara Tandi
Next Story