उत्तर प्रदेश

छप्पर में लगी आग गृहस्थी का सामान जलकर राख

Admin4
20 Jan 2023 7:56 AM GMT
छप्पर में लगी आग गृहस्थी का सामान जलकर राख
x
अयोध्या। जिले के फतेहपुर कमासिन गांव में बुधवार देर रात एक घर में आग लग गई। घर के छप्पर में लगी आग ने देखते ही देखते विकरात रूप ले लिया। जिससे पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। दरअसल,क्षेत्र की ग्राम पंचायत फतेहपुर कमासिन मजरे उसरी निवासी एक व्यक्ति के छप्पर के घर में बुधवार को देर रात्रि आग लग गई। जिसमें घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल गिरी ने बताया कि ग्रामसभा निवासी इंद्रेश मिश्रा छप्पर के घर में परिजनों के साथ रहते हैं। बुधवार को रात्रि में अज्ञात कारणों से छप्पर में आग की लपटें उठने लगी जब तक समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चीख पुकार के बाद ग्रामीण पहुंचे। आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन बड़ी मुश्किल से आग बुझाई जा सकी। आग से 3 तख्ता, 6 बोरी धान, बिस्तर आदि जलकर राख हो गया है। पीड़ित ने तहसील प्रशासन को सूचना दी है।
Admin4

Admin4

    Next Story