- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Shahjahanpur के जंगल...
उत्तर प्रदेश
Shahjahanpur के जंगल में आग, बड़ी संख्या में पेड़-पौधे राख
Tara Tandi
23 April 2025 7:59 PM IST

x
Khutar खुटार : खुटार वन रेंज के फत्तेपुर बीट में बुधवार को साढ़े दस बजे बरबटपुर जंगल में भीषण आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। इससे आग तेजी से फैलती चली गई और कई एकड़ वन क्षेत्र आग की चपेट में आ गया। आग से जंगल में पनप रही नई पौध, पेड़ आदि जल गए।
आग जंगल किनारे खेतों में पहुंच गई। तमाम किसान आग को बुझाने का प्रयास करते रहे। सूचना पर वन रक्षक संतोष गौड़ ने वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर हवा मशीन से आग को बुझाने में प्रयास करते रहे।
लेकिन तेज हवा के चलते ऊंची-ऊंची लपटे रौद्र रूप धारण कर तेज रफ्तार से आग बढ़ती चली गई। आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण आग की ऊंची-ऊंची लपटें आगे बढ़ती जा रही थी। आग लगने से जंगल में हजारों की संख्या में जीव-जंतु भी आग की चपेट में आ जाने से उनकी मौत हो गई।
आग जंगल के बाहर खेतों की ओर भी पहुंच गई। किसानों ने आग पर बामुश्किल काबू पाया। किसानों ने बताया कि वन विभाग की ओर से फायर ब्रिगेड को सूचना नहीं दी गई और न ही स्प्रे की मशीन से पानी का छिड़काव किया गया।
जिस वजह से आग में पेड़-पौधे जल गए और जंगल वीरान में तब्दील होने के कगार पर पहुंच गया। वहीं रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना पर वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है। आग से कितना एरिया, पौध और कितना नुकसान हुआ है। यह आकलन करने के बाद ही पता चलेगा।
TagsShahjahanpur जंगल आगबड़ी संख्यापेड़-पौधे राखShahjahanpur forest firehuge numbertrees and plants burnt to ashesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





