उत्तर प्रदेश

बारात के लिए खाना बनाते समय लगी आग

Admin4
13 Jun 2023 6:56 AM GMT
बारात के लिए खाना बनाते समय लगी आग
x
बहराइच। पुरैना राजापुरवा निवासी एक युवक का सोमवार शाम को बारात जाना था। इसके लिए पकवान बन रहा था। दोपहर में गैस सिलेंडर से आग लग गई। आग लगने से सबकुछ जल गया। दूल्हे का मामा सदमें में बेहोश हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां देर शाम को मौत हो गई।
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरैना के मजरा राजापुरवा निवासी छांगाराम पुत्र रामफल गौतम के बेटे संजय कुमार का सोमवार को विवाह था। बारात थाना क्षेत्र के कुशभौना गांव में जानी थी। इसके लिए घर में पकवान बन रहा था। दोपहर में दो बजे के आसपास खाना बनाते समय रसोई गैस की लपट से आग लग गई। आग लगने से पूरा मकान जल गया। घर में बरात का सामान और पकवान भी जल गया।
परिवार के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाया। लेकिन आग में सबकुछ जलने से दूल्हे का मामा गोंडा जनपद के कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम भरथा निवासी राम देव सदमे में बेहोश होकर गिर गया। इलाज सीएचसी में भर्ती करवाया गया। शाम छह बजे इलाज के दौरान दूल्हे के मामा की मौत हो गई। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई। छंगाराम ने बताया कि आग लगने के बाद भी रात में बरात रवाना हो गई।
आग लगने से सदमे में दूल्हे के मामा की मौत हो गई। इस मामले में दूल्हा संजय गौतम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शव वाहन से गांव भेजवा दिया गया है। बारात देर रात को रवाना हो गई।
Next Story