उत्तर प्रदेश

नर्सिंग होम में आग लगने से मचा हड़कंप, दो लोगों की मौत

Teja
1 Jan 2023 7:15 PM IST
नर्सिंग होम में आग लगने से मचा हड़कंप, दो लोगों की मौत
x

दिल्ली में एक बार फिर आग लगने की घटना हुई है। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 के ई ब्लॉक स्थित सीनियर सिटीजन केयर होम में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से दो लोगों के मरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। दमकल विभाग के मुताबिक, सुबह पांच बजकर 14 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। पुलिस और दमकल विभाग ने छह लोगों को रेस्क्यू किया है। दक्षिणी दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि हम वैधता (केयर होम की एनओसी) की जांच कर रहे हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Next Story