उत्तर प्रदेश

कबाड़ गोदाम में लगी आग, देखें VIDEO

Admin4
13 May 2023 12:30 PM IST
कबाड़ गोदाम में लगी आग, देखें VIDEO
x
मची अफरा-तफरी
बरेली। सीबीगंज इंडस्ट्रीज एरिया में बने एक कबाड़ गोदाम में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। ऊंची-ऊंची लपटें व धुंआ आसमान में छा गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और थाना पुलिस मौके पर पहुंची, एक घंटे तक आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत की जाती रही।
कबाड़ गोदाम के आसपास कई अन्य फैक्ट्रियों की है जिसे लेकर उद्यमियों में हलचल मची रही। कई उद्यमी आग की सूचना पर की तुरंत मौके पर पहुंच गए उन्हें आशंका थी कि कहीं आग उनकी फैक्ट्री तक ना पहुंच जाए। मामले की सूचना पर सीएफओ चंद्र मोहन शर्मा भी मौके पर पहुंचे गए। आग किस कारण से लगी और कितना नुकसान हुआ है यह बात अभी स्पष्ट नहीं हो पाई। गोदाम संजीव अग्रवाल का बताया जा रही है।
Next Story