उत्तर प्रदेश

मकान में लगी आग, चार कमरों सहित हुआ इतने लाख रुपयों का नुक्सान

Admin4
1 Jan 2023 10:55 AM GMT
मकान में लगी आग, चार कमरों सहित हुआ इतने लाख रुपयों का नुक्सान
x
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के थाना क्षेत्र सुजानपुर के तहत आने वाली ग्राम पंचायत खनौली के तरपोहल गांव में मकान में आग लगने से लाखों रुपए का भारी नुक्सान हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात संजीव रांगड़ा पुत्र धर्म सिंह रांगड़ा के मकान में आग लग गई। आग लगने से मकान के 5 कमरों में से 4 कमरों में रखा फर्नीचर एवं घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। वे रिश्तेदारी में कांगड़ा गए हुए थे। मकान से जब धुआं निकला तो पड़ोसियों को मकान में आग लगने का पता चला। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक मकान के अंदर रखा सामान राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
Admin4

Admin4

    Next Story