- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kasganj में बिजली...

x
Kasganj कासगंज । विश्व बैंक कालोनी में विद्युत केबल में फाल्ट के बाद केबल धू-धू कर जल उठी। आग की चपेट में आने से दो मकान बच गए। अगर मकानों में आग लग जाती तो बढ़ा हादसा हो सकता था। जानकारी पर दमकल कर्मी भी पहुंच गए।
सोमवार की सुबह तड़के लगभग चार बजे केबल में फाल्ट होने से चिंगारी उठी। इसके बाद केबल में आग लग गई। आग की लपटों से किराये पर रहीं सरिता और विकास साहू के गोदाम बच गया। यदि यहां आग लगती तो हादसा बड़ा हो सकता था। जब लोगों ने केबल में आग लगी देखी तो सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी।
बजरंगदल के विभाग संयोजक ब्रज प्रांत एटा अम्बरीश वशिष्ठ ने बताया कि आग लगने पर जब विद्युत निगम के अधिकारियों को शिकायत के लिए कॉल की तो किसी ने नहीं सुनी। इसके बाद जिलाधिकारी से शिकायत की, इसके बाद बिजली सप्लाई बंद की गई। इसके बाद केबल को ठीक कर आपूर्ति सुचारू की गई।
TagsKasganj बिजली केबिललगी आगबड़ा हादसा टलाKasganj electricity cable caught firemajor accident avertedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





