- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad में कबाड़...
उत्तर प्रदेश
Moradabad में कबाड़ गोदाम में भड़की आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Tara Tandi
4 May 2025 6:54 PM IST

x
Moradabad मुरादाबाद : रविवार सुबह कटघर थाना क्षेत्र स्थित गुलाबबाड़ी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब नगर निगम के कबाड़ गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने पलभर में आसपास रखे कबाड़ को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।
घटना गुलाबबाड़ी स्थित छोटी मंडी के पास बने एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर की है, जहां आसपास के क्षेत्रों का कूड़ा व कबाड़ छांटने के बाद भेजा जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार सुबह 7:30 बजे अचानक गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही कटघर यूनिट से दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और मात्र 10 मिनट में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। दमकल अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं। दमकल कर्मचारी शिव कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल टीम को रवाना किया गया था।
प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट को आग का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि सटीक कारण की जांच की जा रही है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन आग के चलते कबाड़ को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और दमकल विभाग पूरी सतर्कता के साथ जांच में जुटा है।
TagsMoradabad कबाड़ गोदामभड़की आगदमकल तत्परताटला बड़ा हादसाMoradabad junk warehousefire broke outfire brigade preparednessmajor accident avertedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





