- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा सेक्टर-63 की...
उत्तर प्रदेश
नोएडा सेक्टर-63 की गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी में लगी आग, दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू
jantaserishta.com
10 Nov 2026 8:21 AM IST

x
नोएडा: नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी में सोमवार देर रात अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-63 के ए-4 ब्लॉक स्थित होरीशा ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड की बिल्डिंग में देर रात आग लग गई। आग की शुरुआत बिल्डिंग की पहली मंजिल से हुई, जहां एक कूरियर कंपनी का कामकाज होता है। इसके अलावा दूसरी मंजिल पर स्थित मल्होत्रा इंडस्ट्रीज के परिसर तक भी आग पहुंच गई। आग लगते ही कंपनी परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती सूचना में कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका भी जताई गई थी।
नोएडा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार ने बताया कि दमकल विभाग के कंट्रोल रूम को रात 11 बजकर 46 मिनट पर डायल-112 के माध्यम से आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि सेक्टर-63 के ए-4 ब्लॉक स्थित एक गारमेंट कंपनी में आग लगी है और कुछ लोग अंदर फंसे हो सकते हैं।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आठ दमकल गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने आग को आसपास के हिस्सों में फैलने से रोकने के लिए काफी मशक्कत की और अंततः आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि दमकल विभाग की टीमों ने तत्परता से कार्रवाई की, जिससे आग पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सका। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी लोग सुरक्षित हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। इस घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
TagsNoida Sector-63
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





