उत्तर प्रदेश

माफिया अतीक अहमद-भाई-पत्नी और बेटों पर एफआईआर दर्ज

Admin Delhi 1
25 Feb 2023 3:42 PM IST
माफिया अतीक अहमद-भाई-पत्नी और बेटों पर एफआईआर दर्ज
x

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में बीते शुक्रवार को विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या केस में पूर्व सांसद अतीक अहमद, उनके भाई पूर्व विधायक मोहम्मद खालिद अजीम उर्फ अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, गुलाम और गुड्डू मुस्लिम के अलावा अतीक के बेटों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

अतीक अहमद के अज्ञात सहयोगी भी आरोपी बनाए गए हैं। उधर, एसटीएफ द्वारा उमेश पाल हत्याकांड में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहिल हसन को रसूलाबाद निवास से उठाने की भी सूचना मिल रही है।

Next Story