उत्तर प्रदेश

37 पर FIR: बार बालाओं संग अश्लील डांस, वीडियो हुआ वायरल तो...जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
2 May 2022 2:37 PM IST
37 पर FIR: बार बालाओं संग अश्लील डांस, वीडियो हुआ वायरल तो...जानें पूरा मामला
x
अब मामले की जांच हो रही है.

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में आंबेडकर जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर बार बालाओं के साथ कुछ युवकों के अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस हरकरत में आ गई है.

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए इस मामले में कुल 37 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और अब मामले की जांच हो रही है.
यह वायरल वीडियो भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा ब्लॉक का बताया जा रहा है जहां नगर पंचायत में 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया था.
इस कार्यक्रम का आयोजन अमरौधा की चेयरमैन के पति ने किया था. कार्यक्रम के बाद मंच पर वहां मौजूद युवाओं ने बार बालाओं के साथ अश्लील डांस किया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.
इस मामले को लेकर जिले के एडिशनल एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि भोगनीपुर के अमरौधा ब्लॉक नगर पंचायत में 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ था.
उन्होंने कहा, कार्यक्रम के बाद वहां अश्लील डांस का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और 37 लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. आयोजक चेयरमैन के पति को भी इसमें आरोपी बनाया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
आंबेडकर जयंति पर डीजे के सामने डांस को लेकर हुई थी एक युवक की हत्या
बता दें कि महाराष्ट्र के नांदेड़ में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंति के मौके पर डीजे के सामने डांस करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी.
इस घटना में एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया था. यह पूरी वारदात वहां मौजूद एक शख्स ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story