- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कांग्रेस के गांधी...
कांग्रेस के गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन पर दर्ज हुई FIR, 500 लोगों पर मुकदमा पर प्रियंका गांधी का नाम नहीं

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में कांग्रेस महासचिव (Congress General Secretary) और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के मौन धरने पर एफआईआर (FIR) दर्ज हो गई है. हजरतगंज पुलिस ने ये एफआईआर बगैर सूचना और इजाज़त के धरना देने पर दर्ज की है. वैसे मुकदमे में प्रियंका गांधी को आरोपी नहीं बनाया गया है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, वेदप्रकाश त्रिपाठी, दिलप्रीत सिंह समेत 500 लोगों पर ये एफआईआर दर्ज की गई है. इसमें धारा-144 के उल्लंघन, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान, महामारी एक्ट में एफआईआर लिखवाई गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





