उत्तर प्रदेश

फोम फैक्ट्री के मालिक मैनेजर समेत अन्य पर FIR

Admin4
11 May 2023 1:51 PM GMT
फोम फैक्ट्री के मालिक मैनेजर समेत अन्य पर FIR
x
बरेली। अशोका फोम फैक्ट्री मालिक नीरज गोयल और मैनेजर समेत अन्य के खिलाफ फरीदपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।, बीती रात फैक्ट्री में हुए अग्निकांड में चार कर्मचारियों की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। एक कर्मचारी के भाई की तहरीर पर 304 आईपीसी में दर्ज किया गया है मुकदमा
बता दें, फरीदपुर में नेशनल हाईवे के किनारे गांव मेगीनगला स्थित अशोका फोम फैक्ट्री लिमिटेड में तेज धमाके के बाद हुए अग्निकांड में चार कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई वहीं कई झुलस गए। इनमें से तीन गंभीर हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोप है कि बीमा लेने के कारण हर साल अपनी फैक्ट्री में इसका मालिक आग लगवाता है।
4 शवों में सरखड़ा फरीदपुर निवासी 48 वर्षीय राकेश कुमार, अरविंद, अखिलेश शुक्ला और एक अज्ञात शव है। इस दौरान मृतक के परिजनों ने बताया सुनियोजित तरीके से फैक्ट्री में विस्फोट कराया गया। धमाका इतनी तेज था कि आसपास के गांव में भी इसकी आवाज सुनाई दी। इस दौरान फैक्ट्री मालिक ने सभी गेटों को बंद करा दिया, जिस कारण हादसे में लोगों की जान चली गई। कई अन्य शव फैक्ट्री में होने की बात बताई जा रही है फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है।
Next Story