उत्तर प्रदेश

फिल्मी हस्तियों ने चित्रकार धीरज यादव की कृतियों को सराहा

Shantanu Roy
20 Dec 2022 12:04 PM GMT
फिल्मी हस्तियों ने चित्रकार धीरज यादव की कृतियों को सराहा
x
बड़ी खबर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित मेटाफार लिट्फेस्ट में युवा चित्रकार धीरज यादव की कलाकृतियों की एकल प्रदर्शनी 'मिस्टीरियस लाइन्स - बुक्स एस आर्ट फॉर्म्स' भी लगाई गई, जिसका समापन सोमवार को हो गया। इस प्रदर्शनी की क्यूरेटर डॉ वंदना सहगल ने फेस्ट के विषयानुसार इस प्रदर्शनी का चयन किया, जो किताबों से बनी कलाकृतियां थीं। प्रदर्शनी आयोजन मॉल एवेन्यु स्थित एक होटल में हुआ। प्रदर्शनी के कोर्डिनेटर भूपेंद्र कुमार अस्थाना ने बताया कि प्रदर्शनी 'मिस्टीरियस लाइन्स - बुक्स एस आर्ट फॉर्म्स' में धीरज यादव की 15 कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया।
प्रदर्शनी देखने वालों में प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना शोभना नारायण, अब्दुल्ला के अलावा फिल्म जगत की हस्तियों में फिल्म अभिनेता व रंगकर्मी अतुल तिवारी, लेखक गीतिका कल्हा, प्रसिद्ध शायर, गीतकार एवं पटकथा लेखक जावेद अख्तर, शबाना आजमी एवं फैजल मलिक, इतिहासकर रवि भट्ट सहित अनेकों कलाकारों, साहित्यकारों, कलाप्रेमियों ने किया। प्रदर्शनी के इस चित्र श्रृंखला में चित्रकार धीरज यादव ने अनेकों पुरानी किताबों का इस्तेमाल किया। धीरज ने अपनी कलात्मक विचारों को पुरानी किताबों पर चित्रित किया था। प्रदर्शनी में प्रदर्शित किताबों में किसी एक पृष्ठ को चुना गया। किताबें ही इस प्रदर्शनी में कैनवास का आधार थीं। इसे इंस्टालेशन कला के रूप में देखा जा सकता है, जो कला के एक महत्वपूर्ण भाग के रूप एक अद्वितीय गतिशीलता प्रदान करती है। कुछ कार्यों में, अलग-अलग स्थानों पर कागज की कुछ परतों को काटकर विभिन्न स्तरों का निर्माण किया गया था।
Next Story