उत्तर प्रदेश

भूमि विवाद में मारपीट, बड़े भाई की मौत

Kajal Dubey
11 Aug 2022 12:37 PM IST
भूमि विवाद में मारपीट, बड़े भाई की मौत
x
पढ़े पूरी खबर
देहात कोतवाली क्षेत्र मसारी गांव में बुधवार की शाम को दो भाइयों में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से लाठी डंडे चले। मारपीट की इस घटना में गंभीर रूप से घायल बड़े भाई की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के मसारी गांव निवासी लल्लन यादव (65) का उनके भाई मित्तल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शाम को दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगा। मारपीट की घटना में गंभीर चोट लगने से लल्लन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उपचार के लिए उन्हें मंडलीय अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर पर देहात कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद में मारपीट हुई है। इसमें बड़े भाई की मौत हुई है। छोटे भाई मित्तल व उसकी पत्नी सीता और उसके बेटे पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें मित्तल व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Next Story