उत्तर प्रदेश

क्रिकेट खेलने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार लोग गिरफ्तार

Admin4
11 Dec 2022 12:06 PM GMT
क्रिकेट खेलने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार लोग गिरफ्तार
x
मेरठ। जिले में मारपीट की घटनाएं रोज बढ़ रही हैं। ताजा मामला थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र का है जहां क्रिकेट खेलने के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान लाठी-डंडे चलने के कारण दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। मामला थाने पहुंचा तो कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी की है। जहां क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में रन बनाने को लेकर बहस छिड़ गई। जिसके बाद जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट की घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसके बाद इलाके के लोगों ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दोनों पक्ष थाने पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर दोनों पक्षों के दो दो लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है।
Next Story