उत्तर प्रदेश

कबूतर उड़ाने को लेकर सहारनपुर में दो पक्षों में मारपीट, मुकदमा हुआ दर्ज

Ashwandewangan
3 Jun 2023 7:50 PM IST
कबूतर उड़ाने को लेकर सहारनपुर में दो पक्षों में मारपीट, मुकदमा हुआ दर्ज
x

सहारनपुर। गंगोह के गांव बुढ़नपुर में कबूतर उड़ाने को लेकर हुई कहासुनी में दो पक्ष आपस में भिड़ गए और रोड पर जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

दरअसल पूरा मामला कोतवाली गंगोह के नकुड गंगोह रोड स्थित गांव बुढ़नपुर का है। जहां कबूतर उड़ाने को लेकर शर्त बाजी में लेनदेन को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद बीच सड़क दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कबूतर उड़ाने को लेकर लगने वाली शर्तों के बाद अक्सर दोनों पक्षों में मारपीट होती है। आज भी इसी को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें कई लोगों के घायल होने की बात भी सामने आयी है ।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story