उत्तर प्रदेश

दो गुटों के बीच मारपीट, 4 पुलिसकर्मी हुए घायल

jantaserishta.com
8 May 2022 9:14 PM IST
दो गुटों के बीच मारपीट, 4 पुलिसकर्मी हुए घायल
x
पढ़े पूरी खबर

कानपूर: उत्तर प्रदेश में कानपुर के पालिका स्टेडियम में रविवार को दो गुटों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें एक युवक को बचाने गए पुलिसकर्मियों पर बदमाशों ने हमला कर दिया. इस हमले में 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

पुलिस ने इस मामले में दो हमलावरों को गिरफ्तार कर 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पालिका स्टेडियम में सुबह अभ्यास कर रहे युवकों के बीच हाथापाई की सूचना पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था.
बचाव में आई एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम को भी पीटा गया. पुलिस टीम पर हुए हमले में चौकी प्रभारी और कांस्टेबल घायल हो गए. घटना को लेकर पीड़ित विकास कुमार गुप्ता ने बताया कि रोज सुबह पालिका स्टेडियम में दौड़ने जाते थे और रविवार को भी पालिका स्टेडियम में मौजूद थे.
उन्होंने बताया कि इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर शिवम उर्फ ​​बग्गा से उसकी बहस हो गई. कुछ देर बाद शिवम ने अपने करीब 15-20 साथियों को स्टेडियम में बुला लिया. शिवम और उसके साथियों ने मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी.
एंटी रोमियो स्क्वॉड की सादी वर्दी में वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया. सूचना पर ईदगाह चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्हें रोकने के प्रयास में हमलावरों ने पुलिस टीम को भी पीटना शुरू कर दिया. मारपीट में चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह और कांस्टेबल राहुल घायल हो गए.
दोनों घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने मौके से शिवम उर्फ ​​बग्गा और यश राज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पंकज रवींद्र और महिला कांस्टेबल अर्पिता समेत पांच पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story