उत्तर प्रदेश

फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Admin4
24 May 2023 2:38 PM GMT
फैक्ट्री में लगी भीषण आग
x
मुरादाबाद। बुधवार सुबह एक एक्सपोर्ट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में फैक्ट्री में रखा सामान जलकर राख हो गया। फायर कर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे का वक्त लगा। फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने काबू पाया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष चौधरी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए 15 से अधिक फायर कर्मियों को लगाया गया था। मौके पर जब पहुंचे तो भीषण रूप ले चुकी थी। आग पर दो घंटे में काबू पाया जा सका है। सीएफओ भी मौके पर मौजूद रहे। फायर स्टेशन को सुबह पांच बजे आग लगने की जानकारी मिली थी।
सीएफओ सुभाष चौधरी ने जानकारी दी है कि दिल्ली रोड पर स्थित हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्री अनन्या एक्सपोर्ट में आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर फायर टेंडर रवाना किए गए थे। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
Next Story