उत्तर प्रदेश

एक्सप्रेस-वे गोदाम में लगी भीषण आग

Admin4
24 July 2023 9:27 AM GMT
एक्सप्रेस-वे गोदाम में लगी भीषण आग
x
हमीरपुर। जखेड़ी गांव के निकट बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की कार्यदायी संस्था अशोका कंपनी के स्टोर में आग लग गई। जिससे आक्सीजन सिलेंडर जोरदार आवाज के साथ फटने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मार्ग पर आवागमन बंद करा दिया है।
हमीरपुर रोड पर जखेड़ी गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे क्रासिंग गोल चक्कर है। यहां पास में ही कार्यदायी संस्था अशोका कंपनी का गोदाम है। रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्टोर में रखे आक्सीजन व हाईड्रोजन गैस के सिलेंडर जोरदार आवाज के साथ फटने लगे। जिससे स्टोर के आसपास लगी टीनशेड उछल कर दूर-दूर तक जा गिरी।
सूचना पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। आग की विकरालता के चलते करीब ढाई घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका है। इसके चलते हमीरपुर मार्ग पर वाहनों का आवागमन रोक दिया है। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने कहा आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हुआ है। खतरे को देखते वाहनों को रोका गया है। बताया आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Next Story