उत्तर प्रदेश

दो पक्षों में जमकर मारपीट, ईट पत्थर और चले धारदार हथियार...पांच घायल

Admin4
20 Sep 2023 8:16 AM GMT
दो पक्षों में जमकर मारपीट, ईट पत्थर और चले धारदार हथियार...पांच घायल
x
लखीमपुर-खीरी। थाना खीरी की पुलिस चौकी ओयल के कादीपुर गांव में बाग में लगा खूंटा उखाड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच ईंट-पत्थर और धारदार हथियार चलने लगे। इस खूनी संघर्ष में पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
गांव कादीपुर निवासी शकील अहमद के खूंटे बाग में गड़े थे, जिसे गांव के ही मुद्दी पक्ष के लोगों ने उखाड़ दिया था। इसी बीत को लेकर दोनों पक्ष सोमवार की सुबह करीब 7:30 आमने-सामने आ गए। उनके बीच बातचीत हो रही थी। इसी बीच बात इतनी बिगड़ गई दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। उनमें जमकर मारपीट हुई। ईंट-पत्थर चलने के साथ ही धारदार हथियार भी चले।
इस खूनी संघर्ष में शकील अहमद (37) व हमीदुल्ला (59) साल पुत्र रहम दुल्ला और दूसरे पक्ष के मुद्दी (45) गुड्डू (42) और अयूब (32) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चौकी प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया की दोनों पक्ष खीरी थाने पर गए हैं। तहरीर मिली हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Next Story