उत्तर प्रदेश

नए साल के जश्न में डीजे पर डांस के दौरान जमकर मारपीट और पथराव

Admin4
1 Jan 2023 3:15 PM GMT
नए साल के जश्न में डीजे पर डांस के दौरान जमकर मारपीट और पथराव
x
मेरठ। नए साल के जश्न में जिले में कई स्थानों पर मारपीट की घटनाएं हुईं हैं। हालांकि पुलिस ने पहले से सख्ती की हुई थी। लेकिन इसके बाद भी मारपीट की घटनाएं सामने आईं। मेडिकल कॉलेज स्थित सर्वेंट क्वार्टर में शनिवार रात नए साल की पार्टी के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। बाद में पथराव भी हो गया। एक पक्ष ने पुलिस पर महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप लगाकर मेडिकल थाने में हंगामा किया। मेडिकल कैंपस के क्वार्टरों में कर्मचारी दीपक पारचा परिवार संग रहते हैं। उनके पड़ोस में नन्नू रहते हैं। दीपक के घर के सामने डीजे बज रहा था। नन्नू ने मना किया। बाद में विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। नन्नू ने पुलिस को फोन कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने दीपक की बेटी शिवानी और महिलाओं से मारपीट की। बाद में मेडिकल थाने में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।
Admin4

Admin4

    Next Story