उत्तर प्रदेश

घास काटने के विवाद में जमकर मारपीट, तीन घायल

Kajal Dubey
31 July 2022 8:52 AM GMT
घास काटने के विवाद में जमकर मारपीट, तीन घायल
x
पढ़े पूरी खबर
राजातालाब थाना क्षेत्र के कोईलीपुल लक्षिरामपुर में रविवार सुबह घास काटने के विवाद में जमकर मारपीट हो गयी। इसमें तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक को रोहनिया के भदवर में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुबह सुक्खू पटेल की पत्नी घास काटने गई थी। दूसरे पक्ष ने घास काटने से मना किया। कहासुनी के बाद दोनों ओर से पुरुष सदस्य आ गए। जमकर लाठी डंडे चले। एक पक्ष से राज कुमार वर्मा लक्षिरामपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष से पुष्कर उपाध्याय पवन उपाध्याय दोनों को भी चोट लगी है। राजकुमार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
Next Story