उत्तर प्रदेश

कसेरू बक्सर में दो संप्रदाय के लोगों के बीच जमकर हुई मारपीट

Admin Delhi 1
26 Nov 2022 4:35 PM IST
कसेरू बक्सर में दो संप्रदाय के लोगों के बीच जमकर हुई मारपीट
x

मेरठ न्यूज़: गंगानगर थाना क्षेत्र कसेरू बक्सर में गुरुवार रात दो संप्रदाय के लोगों के बीच जमकर मारपीट बवाल हो गया। मामला दो संप्रदाय के बीच होने पर माहौल गर्मा गया। सांप्रदायिक बवाल की सूचना पर थाना गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी की। उधर, पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

कसेरू बक्सर निवासी दक्ष, मोहित, विजय, रितिक व दर्जनभर अज्ञात युवकों की गांव निवासी हामिद पक्ष से किसी बात पर कहासुनी हो गई। जिसके चलते उस वक्त तो विवाद निपट गया, लेकिन दक्ष मोहित विजय आदि ने हामिद पक्ष पर लाठी-डंडों हमला बोल दिया। मारपीट में हामिद घायल हो गया। हामिद की तहरीर पर सभी के खिलाफ गंगानगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Next Story