उत्तर प्रदेश

बीच सड़क में जमकर विवाद, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर किया जानलेवा हमला

Shantanu Roy
16 Nov 2022 4:59 PM GMT
बीच सड़क में जमकर विवाद, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर किया जानलेवा हमला
x
बड़ी खबर
बिजनौर। बिजनौर में रास्ते और मंदिर के विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडो से हमला किया। हमले में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी। दरअसल यह पूरा मामला बिजनैर कोतवाली नगर के गांव मोहल्ड़पुर का जंहा के रहने वाले पवन कुमार पुत्र शेर सिंह का गांव के ही रहने वाले गिरधारी सिंह से रास्ते व मंदिर को लेकर विवाद चल रहा है।
आरोप है कि 14 नवंबर की रात भीम सिंह, अर्जुन, राजेश, सत्येंद्र पुत्रगण गिरधारी, शुभम पुत्र वीर सिंह, वीर सिंह पुत्र धर्मपाल, रवि पुत्र भीम सिंह व महेंद्र पुत्र चंद्रपाल अपने हाथों में लाठी-डंडे लेकर उसके घर पहुंचे और गाली-गलौच करने लगे। उसके पिता ने गाली देने से मना किया, तो सभी ने मिलकर पिता शेर सिंह के साथ मारपीट की। शेर सिंह की आवाज़ सुनकर उसकी मां कृष्णा देवी व भतीजा राजीव बचाने आए, तो उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दो घायलों को डॉक्टर ने मेरठ किया रेफर
ग्रामीणों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां कृष्णा देवी की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में कृष्णा देवी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि मामले में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Next Story