- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- हाईवे पर पिकअप और...
उत्तर प्रदेश
हाईवे पर पिकअप और ट्राले की भीषण टक्कर, चार लोगों की मौत
Admin4
13 Sept 2023 7:54 PM IST

x
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के अफजलपुर गांव में बुधवार की शाम को भीषण सड़क हादसा हो गया. अफजलपुर गांव के पास हुए इस हादसा में यात्रियों से भरा पिकअप वाहन की ट्राले से टक्कर हो गई. आमने- सामने की इस भीषण भिडंत में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है. बच्चों और महिलाओं सहित नौ से अधिक लेाग घायल हैं. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हताहतों के बचाव का कार्य शुरू कर दिया है. हादसे में घायल लेागों को स्थानीय अस्पताल में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. हादसा बिधनू थाना क्षेत्र के अफजलपुर स्थित सागर हाईवे के पास हुआ है. पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं.
कानपुर से घाटमपुर की तरफ जा रही पिक-अप और घाटमपुर से नौबस्ता की तरफ जा रही डम्फर में अफजलपुर मोड़ थाना क्षेत्र बिधनू में टक्कर हो गयी.जिसमें 4 लोगों की मृत्यु हो गयी है, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,वहीं 9 लोग घायल हैं जिनको इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया.
Tagsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश न्यूज़हाईवेपिकअपभीषण टक्करदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





