उत्तर प्रदेश

Agra-Lucknow एक्सप्रेस-वे पर कार व बोलेरो में जोरदार टक्कर एक की मौत, कई घायल

Tara Tandi
24 Jun 2024 10:03 AM GMT
Agra-Lucknow एक्सप्रेस-वे पर कार व बोलेरो में जोरदार टक्कर एक की मौत, कई घायल
x
Agra आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को भीषण हादसा हो गया। जहां बोलेरो और कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक कार आगरा से लखनऊ की तरफ जा रही थी। जैसे ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन नंबर 29 पर पहुंची तभी सामने से लखनऊ की तरफ से आगरा की तरफ से आ रही बोलेरो गाड़ी से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
डाक्टरों ने मृत घोषित किया
दोनों गाड़ियों में पांच पांच सवारियां थीं। जिनमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के घायल दो लोगों को सीएचसी फतेहाबाद पर भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे को एस एन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं शेष पांच लोगों को सीधे आगरा भिजवाया गया है।
Next Story