उत्तर प्रदेश

बोलेरो और ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौके पर ही मौत

jantaserishta.com
20 May 2022 11:54 PM IST
बोलेरो और ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौके पर ही मौत
x
पढ़े पूरी खबर

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में बौद्ध परिपथ पर बड़ा हादसा हो गया है. यहां बोलेरो और ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी होने पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. यह घटना तुलसीपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के गांव गंवरिया के पास बौद्ध सर्किट पर बड़ा हादसा हो गया. यहां एक बोलेरो ट्रैक्टर से टकरा गई. यह टक्कर इतनी भीषण थी कि घटना में 5 लोगों की मौत हो गई. आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story