उत्तर प्रदेश

महिला शराब तस्कर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार

Admin Delhi 1
28 Jan 2023 5:50 PM IST
महिला शराब तस्कर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार
x

मेरठ: थाना परीक्षितगढ पुलिस ने महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। महिला से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है।

बता दें कि जनपद में अवैध शराब की रोकथाम अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान थाना परीक्षितगढ पुलिस टीम व आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा महिला शराब तस्कर बबली पत्नि सुधांशू निवासी ग्राम पसवाडा थाना परीक्षितगढ गिरफ्तार किया गया। महिला के पास से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है। बताया जाता है कि महिला आसपास के गांव में शराब की तस्करी करती थी। इसकी तलाश काफी समय से पुलिस और आबकारी विभाग को थी।

Next Story