- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- महिला स्वास्थ्य कर्मी...
उत्तर प्रदेश
महिला स्वास्थ्य कर्मी की हत्या, दामाद और प्रेमिका गिरफ्तार
Harrison
19 April 2024 6:24 PM GMT
x
लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में महिला स्वास्थ्य कर्मी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके दामाद और प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुमराह करने दामाद ने महिला के नाती के नाम हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस जांच में घटना का खुलासा हुआ। हंस खेड़ा के रियाज पैलेस के पास रहने वाली स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त मीना सिंह (70) की 16 अप्रैल को हत्या कर दी गई थी। महिला के दामाद विनय सिंह ने पुलिस को गुमराह करने के लिए प्रेमिका के साथ मिलकर महिला के नाती जय सिंह और सौतेले पिता देव सिंह पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि विनय व मकान में किराए पर रहने वाली सरिता दुबे के अवैध संबंध थे।
इसकी जानकारी मीना को हो गई थी। इससे वह विनय से नाराज थीं।मीना का नाती जय के प्रति लगाव बढ़ रहा था। एक प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से अंशल सिटी के पास जय सिंह के नाम 50 लाख की जमीन खरीदना चाहतीं थी। इससे विनय सिंह भी मीना से नाराज था। सास-दामाद के बीच इस बात को लेकर कई बार विवाद भी हुआ। जिसके चलते विनय ने सास के घर जाना बंद कर दिया। दामाद ने साजिश रचकर प्रेमिका सरिता दुबे के साथ मिलकर छड़ी से सिर पर वार किया फिर तकिया से मुंह दबा हत्या कर दी। घटना से एक दिन पहले घर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर व सास का मोबाइल फोन गायब कर दिया था। इंस्पेक्टर ने बताया आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
Tagsस्वास्थ्य कर्मी की हत्यादामाद और प्रेमिका गिरफ्तारHealth worker murderedson-in-law and girlfriend arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Harrison
Next Story