उत्तर प्रदेश

जंगल में फंदे से लटका मिला महिला शव, हत्या की आशंका

Admin4
7 Oct 2022 6:18 PM GMT
जंगल में फंदे से लटका मिला महिला शव, हत्या की आशंका
x
थाना क्षेत्र के गांव सैफपुर जगना में गन्ने के खेत में पेड़ के सहारे महिला का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। महिला के बेटे ने पड़ोसी किसान पर हत्या की आशंका जताते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।सैफपुर जगना की घटना, पड़ोसी किसान के खिलाफ रिपोर्ट
दो दिन पहले गन्ना तोड़ने को लेकर किसान से हुआ था विवाद
शुक्रवार को महिला के बेटे सुरजीत ने पुलिस को बताया कि उसकी मां गुरुवार देर शाम फसल देखने जंगल गई थी। लेकिन वह सुबह तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। शुक्रवार सुबह जंगल की ओर जा रहे लोगों ने पुलिस को गांव के भगत सिंह के गन्ने के खेत में महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा होने की सूचना दी। मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या करने की भी आशका जताई है।
मृतक महिला के बेटे सुरजीत ने शक के आधार पर गांव के ही मेघ सिंह के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। इस आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
बिलारी। मृतका के दो बेटे और चार बेटियां हैं। महिला के पति की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर है। महिला की मौत से सभी भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
न्यूज़ क्रेडिट: amritvichar
Next Story