उत्तर प्रदेश

महिला सिपाही चाइनीज मांझे की चपेट से हुई घायल

Admin4
2 Feb 2023 12:23 PM GMT
महिला सिपाही चाइनीज मांझे की चपेट से हुई घायल
x
उत्तर प्रदेश। ताजा मामला हरदोई जिले का है, जहां ड्यूटी पर जा रही एक महिला सिपाही चाइनीज मांझे की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला सिपाही का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।
ऐसा बताया जा रहा है कि महिला सिपाही प्रियंका नगर के मोहल्ला खत्ता जमाल खान में किराए पर रहती हैं। वहां से दोपहर के वक्त वह ड्यूटी पर कोतवाली जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में चाइनीज मांझा की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, महिला सिपाही के नाक और चेहरे पर चोटें आई हैं। महिला सिपाही का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।
Next Story