उत्तर प्रदेश

महिला कंप्यूटर टीचर का शव फंदे से लटका मिला

Admin Delhi 1
20 Nov 2022 11:03 AM GMT
महिला कंप्यूटर टीचर का शव फंदे से लटका मिला
x

मुरादाबाद न्यूज़: मझोला थाना क्षेत्र स्थित नया मुरादाबाद में रविवार को 25 वर्षीय एक महिला कंप्यूटर शिक्षक का शव बंद कमरे में मिला। प्रथमदृष्टया पुलिस घटना को खुदकुशी मान रही है। शव कब्जे में लेकर पुलिस घटना की तह तक जाने में जुटी है। पाकबाड़ा थाना क्षेत्र में कैल्सा रोड स्थित ग्राम देवड़ी वाजिदपुर के रहने वाला चरन सिंह वाहन चालक है। चरन सिंह की 25 वर्षीय पुत्री काजल कंप्यूटर शिक्षक थी। वह मझोला थाना क्षेत्र स्थित नया मुरादाबाद के सेक्टर 13 में किराए का कमरा लेकर एक शिक्षण संस्थान में पढ़ाती थी। काजल की मां सुनीता के मुताबिक बीते दो दिनों से वह लगातार मोबाइल फोन पर बेटी से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी। बार-बार कॉल करने के बाद भी बेटी की तरफ से कोई जवाब नहीं मिल रहा था। तब महिला ने गांव के ही दूधिया से संपर्क साधा। मां ने बेटी से संपर्क न हो पाने की बात बताई। दूधिया से महिला ने बेटी का पता लगाने को कहा। रविवार को दोपहर के वक्त दूधिया नया मुरादाबाद के सेक्टर नंबर 13 में काजल के कमरे पर पहुंचा। काजल के कमरे से दुर्गंध उठ रही थी। दूधिया ने रोशनदान रोशनदान से कमरे में झांका। कमरे में काजल का शव फंदे से झूल रहा था। दूधिया ने पहले घटना की जानकारी परिजनों को दी। फिर मझोला पुलिस से संपर्क साधा।

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया व सीओ सिविल लाइन अनूप कुमार के नेतृत्व में महिला पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर कंप्यूटर टीचर का शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस की फील्ड यूनिट में घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किया। घटना के बाबत एसपी सिटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना की तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।

Next Story