उत्तर प्रदेश

सरकारी भूमि पर खड़े पेड़ों का किया कटान, पहुंची पुलिस

Admin Delhi 1
20 Jan 2023 10:35 AM GMT
सरकारी भूमि पर खड़े पेड़ों का किया कटान, पहुंची पुलिस
x

मोरना: सरकारी भूमि पर खड़े वृक्षों के कटान का मामला प्रकाश में आया है। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस से ग्राम प्रधान ने सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा में सरकारी भूमि पर माफियाओं ने कब्जा किया हुआ है। ग्राम पंचायत, सिंचाई विभाग की भूमि पर माफिया कब्जा जमाए हुए हैं। बुधवार को सरकारी भूमि पर खड़े वृक्षों के कटान होने की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की, जहां बड़ी मात्रा में वृक्षों का कटान किया गया था। बेलड़ा के ग्राम प्रधान भोपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि खसरा नंबर 711 ग्राम पंचायत की भूमि है, जो तालाब में दर्ज है। जल संरक्षण योजना के तहत गांव में अमृत सरोवर तालाब बनाया जाएगा। तालाब की भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर पेड़ व फसल उगाई हुई थी। तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। कब्जाधारी व्यक्तियों द्वारा सरकारी भूमि से वृक्षों का कटान किया गया है। लेखपाल विपिन कुमार ने बताया कि खसरा नंबर में 711 सरकारी तालाब भूमि दर्ज है, जो लगभग 5 बीघा भूमि है।

Next Story