उत्तर प्रदेश

ऑनलाइन गेम के दौरान हुआ प्यार, बच्चो छोड़कर प्रेमी संग गई महिला

Harrison
29 July 2023 10:58 AM GMT
ऑनलाइन गेम के दौरान हुआ प्यार, बच्चो छोड़कर प्रेमी संग गई महिला
x
उत्तर प्रदेश | इन दिनों देशभर में प्यार के लिए पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और भारत से पाकिस्तान गई अंजू के ही चर्चे हो रहे है। लेकिन इसी बीच एक और नया मामला उत्तर प्रदेश के अंबेडकर जिले से सामने आया है। जहां पर दो बच्चों की मां मोबाइल फोन पर ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते राजस्थान के रहने वाले युवक से प्यार कर बैठी और उसके साथ राजस्थान चली गई है। वो अपने दोनों बच्चों को भी साथ ले गई। अब उसका पति उसे ढूंढने के लिए दर दर की ठोकरे खा रहा है।
बता दें कि यह पूरा मामला आंबेडकर नगर जिले का है। जहां पर रहने वाली एक युवती को ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते राजस्थान के एक युवक से प्यार हो गया। जिसके बाद महिला अपने पति को छोड़कर अपने दोनों बच्चों को लेकर अपने प्रेमी के पास चली गई। पीड़ित पति ने बताया कि उसने 12 वर्ष पूर्व धनघटा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था। 12 वर्ष के बीच में दो बच्चे भी हुए। इधर, पत्नी को मोबाइल फोन पर ऑनलाइन लूडो खेलने की लत लग गई। वह बाहर रहकर मेहनत-मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते थे। पत्नी से मोबाइल फोन पर जब संपर्क करना चाहते थे तो उसका फोन हमेशा व्यस्त रहता था।
इसके बाद पीड़ित पति ने बताया कि वो काम के लिए बाहर रहता था, लेकिन जब घर आया तो पत्नी ने साथ चलने की जिद की। जिसके बाद वो उसे साथ ले गया। वहां रहते हुए भी उसकी यह आदत नहीं बदली। ऑनलाइन लूडो खेलना और लंबे समय तक मोबाइल फोन पर बात करना उसकी दिनचर्या हो गई थी। जब वो उसके साथ सख्ती से पेश आया तो वो दोनों बच्चों को साथ लेकर घर से चली गई। मैंने सोचा कि वो मायके गई होगी, लेकिन वो वहां नहीं थी। तभी किसी से जानकारी मिली कि वह प्रेमी के साथ राजस्थान में रह रही है। तब से उसकी तलाश कर रहा है। पीड़ित पति का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Next Story