उत्तर प्रदेश

पुलिस का खौफ, गोली लगने के बाद बदमाश ने अपना गुनाह कबूला

jantaserishta.com
20 April 2022 2:48 PM IST
पुलिस का खौफ, गोली लगने के बाद बदमाश ने अपना गुनाह कबूला
x

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया हुआ है. देर रात पुलिस बैरिकेडिंग कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पेट्रोल पंप लूटने का प्रयास करने वाला शातिर बदमाश आ रहा है. बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया और इस दौरान भागने के प्रयास में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में एक बदमाश घायल हो गया और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

घायल अवस्था में पुलिस ने बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. पूछताछ में आरोपी ने लूट की कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली. पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की. बदमाश की पहचान मोनी पुत्र जगपाल निवासी गांव घुंघराला थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ के रूप में हुई.
पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी. तभी सूचना मिली कि एक शातिर बदमाश बाइक पर सवार होकर आ रहा है. कुछ दिन पहले वह पेट्रोल पंप को लूटने के प्रयास में शामिल था. इस सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई. तभी शातिर बदमाश आता हुआ दिखाई दिया.
पुलिस को देखकर आरोपित ट्याला के जंगल में घुस गया. जिसके बाद पुलिस ने जंगल की घेराबंदी शुरू कर दी. अपने आप को घिरता देखकर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story