उत्तर प्रदेश

बुलडोजर का खौफ, रेप और किडनैपिंग के आरोपियों ने किया सरेंडर, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
7 May 2022 5:45 PM IST
बुलडोजर का खौफ, रेप और किडनैपिंग के आरोपियों ने किया सरेंडर, जानें पूरा मामला
x
बुलडोजर का जबरदस्त खौफ है.

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 2.0 आते ही अपराधियों में बुलडोजर का जबरदस्त खौफ है. ताजा मामला फतेहपुर जिले का है, जहां दो थाना क्षेत्रों में रेप और किडनैपिंग के मामले में फरार चल रहे वॉन्टेड अपराधियों ने घर पर बुलडोजर चलने के खौफ से पुलिस के सामने शनिवार को सरेंडर दिया है.

पहला मामला खागा कोतवाली क्षेत्र का है, जहां नाबालिग लड़की की किडनैपिंग के आरोपी शोएब उर्फ शिबू ने थाने पहुंचकर खुद को सरेंडर कर दिया. पुलिस ने आरोपी शोएब को जेल भेज दिया. मामला खागा कोतवाली क्षेत्र के एलई गांव की है. दरअसल, 10 अप्रैल को शोएब ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया था.
पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तब किशोरी को तो बरामद कर लिया था लेकिन आरोपी युवक शोएब फरार चल रहा था. तीन दिन पहले ही पुलिस जेसीबी लेकर आरोपी शोएब के घर गई हुई थी और उसे सरेंडर करने की चेतावनी दी थी. घर गिराए जाने डर से आरोपी शोएब उर्फ शिबू ने शनिवार को थाने पहुंच कर खुद को सरेंडर कर दिया है. फिलहाल उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है.
वहीं, दूसरा मामला जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र का है, जहां महिला से रेप के मामले में फरार चल रहे वॉन्टेड आरोपी अवधेश ने बुलडोजर के डर से पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. उसने थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था.
इसके बाद पुलिस महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक के तलाश में जुट गई थी. पुलिस भारी फॉर्स के साथ बुलडोजर लेकर आरोपी अवधेश के घर पहुंची थी. पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर 3 दिन के अंदर वॉन्टेंड अवधेश अपने आप को पुलिस के सामने सरेंडर नहीं करता तो उसका घर गिरा दिया जाएगा. शनिवार को, आरोपी अवधेश बुलडोजर के भय ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story