- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- हत्या के बाद फेंके...
हत्या के बाद फेंके जाने की आशंका, धोबिन पुलिया नहर में लोडर चालक का मिला शव

साउथ क्षेत्र के नौबस्ता धोबिन पुलिया नहर में गुरुवार सुबह लोडर चालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उसके शरीर और हांथ में कई चोट के निशान मिले हैं। जिससे लोग हत्या की बात कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस की माने तो नहर में गिरने से युवक की मौत हुई है। उसके शरीर पर चोटों के निशान नहर में गिरने की वजह भी बता रही है। फिर भी पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।.
सीसामऊ निवासी 46 वर्षीय राकेश सिंह उर्फ पिंकू लोडर चलाता था। हनुमंत विहार में भाई सुरजीत सिंह रहता है। उनहोंने बताया कि पिंकू शराब का लती है। जिसकी वजह से 20 साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। बुधवार रात वह उनके घर आया था, लेकिन नशे में बच्चों से गाली गलौज करने लगा, जिसपर उसे घर से भगा दिया था। गुरुवार की सुबह उसका शव धोबिन पुलिया नहर में मिला। हनुमंत विहार थाना प्रभारी ने बताया कि रात करीब एक बजे एसआइ और एक सिपाही गश्त पर थे।
उन्होंने युवक को पुलिया पर लेटे देखा था। उसे वहां से हटवा कर पुलिस चली गई थी। जिसके बाद नहर में गिरने से उसकी मौत हुई होगी। उन्होंने बताया कि नहर में कांच और ईंट-पत्थर भी हैं। जिससे चोट लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। हत्या की जता रहे आशंका आस-पास के लोगों की माने तो युवक की हत्या कर शव नहर में फेका गया है। क्योंकि युवक के शरीर से कई जगह खून निकल रहा था जिससे लोग आशंका जता रहे हैं।