उत्तर प्रदेश

पिता ने बेटे को मारी गोली, जिला अस्पताल के लिए रेफर

AJAY
29 July 2022 3:34 PM GMT
पिता ने बेटे को मारी गोली, जिला अस्पताल के लिए रेफर
x
पढ़े पूरी खबर
मेरठ जनपद में परतापुर थाना क्षेत्र के भूड़बराल गांव में जमीनी विवाद को लेकर पिता और पुत्र के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आक्रोशित पिता ने घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से बेटे पर फायर झोंक दिया। गोली लगने पर बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं आसपास के लोगों ने घायल को युवक को आनन-फानन सीएचसी भूड़बराल में भर्ती कराया, जहां युवक की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने पिता को लाइसेंसी बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार भूड़बराल निवासी मेहकार सिंह का अपने बेटे संजीव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं शुक्रवार सुबह दोनों में फिर विवाद हो गया। इसी बीच मेहकार सिंह अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल लाया और बेटे पर जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। गोली संजीव के माथे से होती हुई निकल गई। वह घर में ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
उधर, फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मेहकार सिंह के घर पहुंचे और लहूलुहान संजीव को आनन-फानन सीएचसी ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से मेहकार सिंह को दबोच लिया। मकान में तलाशी लेने पर घर से एक लाइसेंसी बंदूक, एक तमंचा और एक चिड़ी मार बंदूक बरामद कर ली गई।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta