उत्तर प्रदेश

सौतेली बेटी से पिता धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म

Admin Delhi 1
19 Jan 2023 2:47 PM GMT
सौतेली बेटी से पिता धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म
x

मेरठ: जिले के लिसाड़ीगेट में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सौतेली बेटी से पिता दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर उसके बडे़ भाई की हत्या की धमकी देता था। गुरुवार को पीड़िता किशोरी ने अपनी बहन के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी ने पूरे मामले में सीओ कोतवाली को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार लिसाड़ीगेट निवासी किशोरी 17 अपनी बड़ी बहन के साथ गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। किशोरी के मुताबिक, पांच साल पहले पिता की मौत के बाद उसकी मां ने एक युवक से दूसरी शादी कर ली थी। एक साल पहले किशोरी की मां की मौत के बाद पिता ने एक अन्य महिला से निकाह कर लिया और किशोरी की मां के मकान में ही रहने लगा। किशोरी का आरोप है कि पिछले कई दिनों से उसका सौतेला पिता उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। किसी तरह बंधन मुक्त होकर किशोरी अपनी बड़ी बहन के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। जहां उसने सौतेले पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Next Story