उत्तर प्रदेश

बाप ने सुपारी देकर कराया बेटे का कत्ल, गोली मारकर बदनाम करने की कोशिश

Saba Naaz
29 Jun 2025 3:10 PM IST
बाप ने सुपारी देकर कराया बेटे का कत्ल, गोली मारकर बदनाम करने की कोशिश
x
Amroha अमरोहा : अमरोहा में बेटे के शादीशुदा महिला से संबंधों से नाराज पिता ने सुपारी देकर उसकी हत्या करा दी। उसने अपने दोस्त के जरिए दो बदमाशों को 2.70 लाख रुपये में सुपारी दी थी। पुलिस ने आरोपी पिता सतेंद्र, उसके दोस्त उमर और सुपारी लेने वाले बदमाश जरीफ एवं रईस को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा किया है।
बेटे दीपक की हत्या कराने के लिए पिता छह माह से साजिश रच रहा था। वारदात से पहले आरोपियों ने दीपक को खूब शराब पिलाई, इसके बाद शहबाजपुर कलां गांव के जंगल में ले जाकर तमंचे से गोली मार दी। एसपी के मुताबिक, 22 जून की शाम को सतेंद्र ने अपने बेटे दीपक को उमर के घर भेजा था, यहां उसे पाइप देखने के लिए भेजा गया था। उमर ने यह जानकारी जरीफ को फोन पर दी। दीपक शराब पीने का आदी था, इसलिए जरीफ और रईस शराब की दो बोतल लेकर उमर के घर पहुंचे। यहां, जरीफ और रईस ने दीपक को खूब शराब पिलाई।
रात में करीब 10.30 बजे, जरीफ और रईस दीपक को उसकी बाइक पर बैठाकर ले गए और उमर के घर से एक फावड़ा भी साथ ले गए थे। दोनों ने शहबाजपुर कलां गांव के जंगल में दीपक के सिर और चेहरे पर फावड़े से वार किया। अमरोहा में बेटे के शादीशुदा महिला से संबंधों से नाराज पिता ने सुपारी देकर उसकी हत्या करा दी। उसने अपने दोस्त के जरिए दो बदमाशों को 2.70 लाख रुपये में सुपारी दी थी। पुलिस ने आरोपी पिता सतेंद्र, उसके दोस्त उमर और सुपारी लेने वाले बदमाश जरीफ एवं रईस को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा किया है।
शनिवार को एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि सोमवार को रजबपुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर कलां गांव के गन्ने के खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। मृतक के शरीर पर केवल अंडरवियर था। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे और सिर में गोली मारी गई थी। अगले दिन मृतक की पहचान नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गालिबबाड़ा निवासी दीपक के रूप में हुई थी। इस मामले में मृतक के पिता सतेंद्र सिंह ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
एसपी के मुताबिक दीपक शराब पीने का आदी था और शादीशुदा महिला से उसके संबंध थे। करीब दो साल पहले दीपक उस महिला को घर ले आया था, जिसके बाद महिला के पति ने दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस संबंध में कई बार गांव में पंचायत हुई और महिला को उसके पति के पास भेज दिया गया। बावजूद इसके, दीपक महिला का साथ नहीं छोड़ रहा था और अपने पिता से संपत्ति में हिस्सा मांग रहा था।
Next Story