- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पिता ने छह साल की बेटी...
उत्तर प्रदेश
पिता ने छह साल की बेटी से की अश्लील हरकत, पत्नी का दहेज के लिए उत्पीड़न
Admin4
5 Oct 2023 11:28 AM GMT

x
मेरठ। सौतेले पिता ने छह साल की सौतेली बेटी के साथ अश्लील हरकत की है। दहेज के लिए भाई के साथ मिलकर पत्नी का उत्पीड़न किया। पत्नी की शिकायत पर खरखौदा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी जून 2022 में बुलंदशहर जिले के एक गांव निवासी ब्रिजेश के साथ हुई थी। यह महिला की दूसरी शादी थी। पहली शादी से उसकी छह वर्ष की पुत्री है।
आरोप है कि शादी के बाद पति ब्रिजेश और देवर दहेज में 10 लाख रुपए और कार की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न करने लगे। पति उसकी पहले शादी से हुई बेटी से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करता था। विरोध करने पर मारपीट करता था। काफी समय तक उनका मामला परिवार परामर्श केंद्र में भी चला। लेकिन उसमें भी समझौता नहीं हुआ। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tagsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story