उत्तर प्रदेश

पूर्व सैनिक ने खेत में शौच करने पर पिता-पुत्र को मारी गोली

Teja
31 Oct 2021 11:16 AM GMT
पूर्व सैनिक ने खेत में शौच करने पर पिता-पुत्र को मारी गोली
x

फाइल फोटो 

आरोपी को गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर पीटा

जनता से रिस्ता वेबडेसक | एटा के थाना मलावन क्षेत्र के गांव दासपुर निवासी पूर्व सैनिक ने खेत में शौच करने को लेकर हुए विवाद में लाइसेंसी पिस्टल से पिता-पुत्र को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने पूर्व सैनिक को पकड़कर बुरी तरह पीट दिया। तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से रेफर किया गया है।

गांव परतापुर निवासी राजवीर सिंह (55) और इसके पुत्र रूप सिंह (26) को रविवार सुबह करीब नौ बजे गोली मारकर घायल कर किया गया। पूर्व सैनिक राजीव कुमार पुत्र अभिलाख सिंह निवासी दासपुर पर गोलियां चलाने का आरोप है। परतापुर के ग्रामीणों ने पकड़कर आरोपी को बुरी तरह से पीट दिया।

पूर्व सैनिक के खेत में शौच कर रहा था युवक

घायल राजवीर सिंह ने बताया कि पड़ोसी गांव दासपुर निवासी पूर्व सैनिक राजीव कुमार का नहर किनारे खेत है। इस खेत में पुत्र रूप सिंह रविवार सुबह शौच करने चला गया। पूर्व सैनिक बाइक से आया और उसने पुत्र को निशाना बनाकर पिस्टल से गोली चला दी। इससे पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकी होने पर राजवीर दौड़कर गया तो फौजी ने उस पर फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से दोनों घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि पूर्व सैनिक ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाकर पिता-पुत्र को घायल किया है। पिस्टल और बाइक बरामद कर ली गई है। पूर्व सैनिक को ग्रामीणों ने पीट दिया।

एक माह पहले ही सेवानिवृत्त होकर आया है राजीव

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व सैनिक राजीव कुमार एक माह पहले ही सेवानिवृत्त होकर आया है। किसी भी ग्रामीण को खेत में शौच नहीं जाने देता। पड़ोसियों के खेत में भी कोई शौच जाता है तो उनको भी दौड़ा लेता है।

Next Story