उत्तर प्रदेश

कच्ची मकान की दीवार ढहने से बाप-बेटी की मौत

Admin4
5 May 2023 1:26 PM GMT
कच्ची मकान की दीवार ढहने से बाप-बेटी की मौत
x
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर पिता-पुत्री की मौत हो गई जबकि घटना में एक अन्य लड़की घायल हो गई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अपर जिलाधिकारी (एडीएम) राम अछैबर ने बताया कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बरैया काजी गांव में बृहस्पतिवार की रात में कच्‍चे मकान की दीवार गिर जाने से राजधारी (40) और उसकी दोनों बेटियां दीपांजलि (12) एवं चंचल (आठ) मलबे में दब कर घायल हो गयीं। उन्‍होंने बताया कि मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों को मलबे से निकालकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां राजधारी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घायल दीपांजलि और चंचल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह दीपांजलि की भी मौत हो गई। चंचल का उपचार चल रहा है। उन्‍होंने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Next Story