उत्तर प्रदेश

Fatehpur: जंगल में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

Admindelhi1
1 March 2025 1:21 PM IST
Fatehpur: जंगल में पेड़ से लटका मिला महिला का शव
x
"इलाके में सनसनी का माहौल"

फतेहपुर: खखरेरू थाना क्षेत्र के बरैचा गांव में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। शौच के लिए जंगल गए ग्रामीणों ने शव देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रात में अचानक लापता हुई थी महिला: बरैचा गांव निवासी ज्ञानचंद की पत्नी रिंकी देवी (पुत्री झूरीलाल, निवासी डेडाशाही) की शादी के बाद से वह अपने ससुराल में रह रही थी। परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात खाना खाने के बाद रिंकी घर में मौजूद थी, लेकिन देर रात अचानक लापता हो गई।

सुबह जंगल में पेड़ से लटका मिला शव: सुबह जब गांव के कुछ लोग शौच के लिए जंगल गए, तो उन्होंने रिंकी का शव पेड़ से लटका देखा। यह खबर पूरे गांव में फैल गई, जिससे दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फांसी की वजह अभी साफ नहीं: फिलहाल महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Next Story