उत्तर प्रदेश

Fatehpur: प्रताप नगर झाल तिराहे पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ

Admindelhi1
4 March 2025 11:07 AM IST
Fatehpur: प्रताप नगर झाल तिराहे पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ
x
"कुछ युवक एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं"

फतेहपुर: असोथर थाना क्षेत्र के प्रताप नगर झाल तिराहे पर रात एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ लोग उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

घटना के दौरान कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। हालांकि, परख खबर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा होते देख मारपीट करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, असोथर नगर पंचायत के प्रताप नगर झाल तिराहे पर बस में सवार यात्रियों और एक बोलेरो चालक के बीच साइड लेने को लेकर कहासुनी हो गई। फतेहपुर शहर से आई बस में सवार कुछ युवकों ने बोलेरो चालक से बहस शुरू कर दी, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। आधा दर्जन से अधिक युवकों ने एक युवक की सरेराह पिटाई कर दी।

इसी दौरान किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला बढ़ता देख स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिससे हमलावर युवक वहां से भाग निकले।

वायरल वीडियो के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस मामले पर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष से शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Next Story