उत्तर प्रदेश

फतेहपुर : घोड़ी पर सवार तीसरी शादी की तैयारी थी, पुलिस को देख दूल्हा बारात छोड़कर भाग गया

Bhumika Sahu
6 July 2022 8:42 AM GMT
फतेहपुर : घोड़ी पर सवार तीसरी शादी की तैयारी थी, पुलिस को देख दूल्हा बारात छोड़कर भाग गया
x
पुलिस को देख दूल्हा बारात छोड़कर भाग गया

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। फतेहपुर: जनपद में शादी से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। तीसरी शादी रचाने के लिए यहां एक युवक बारात लेकर पहुंच गया। इसी बीच द्वारचार के समय दूसरी पत्नी पुलिस के साथ वहां पर पहुंच गई। पुलिस को देख दूल्हा बारात छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मौके पर शादी रुकवाते हुए मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। यह पूरी घटना जाफरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा से सामने आई है।

तीसरी शादी करने जा रहा था आशाकरण

आपको बता दें कि भौराजपुर गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती की शादी जहानाबाद के कलाना गांव के आशाकरण से तय हुई थी। लड़की पक्ष को दूल्हे की पहले से एक शादी को लेकर जानकारी भी थी। उन्होंने यह भी पता था कि उसके दो बच्चे हैं। आशाकरण तीसरी शादी रचाने के लिए वहां पर बारात लेकर पहुंचा था। इसी बीच कानपुर जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव निवासी उसकी दूसरी पत्नी रमापाल देवरी पुलिस के साथ गांव पहुंच गई। दूल्हे ने जैसे ही दूसरी पत्नी और पुलिस को देखा तो वह भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने मौके पर जाकर बारात रुकवाई तो बाराती भी वहां से खिसक गए।
शिकायत के बाद फोर्स भेजकर रुकवाई गई शादी
रमापाल ने बताया कि आशाकरण की पहले ही दो शादी हो चुकी है। उसकी पहली पत्नी से दो बच्चे हैं। पहली पत्नी से संबंध खराब होने के बाद ही तीन साल पहले उसने रमापाल से उसने शादी की थी। इस दौरान दूसरी पत्नी की मां कलावती भी वहां पर मौजूद रही। मां ने बताया कि आशाकरण से विवाद के बाद रमापाल मायके में रह रही थीं। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि देवरी बुजुर्ग पुलिस चौकी की फोर्स भेजकर शादी को रुकवा दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस के द्वारा की जा रही है।


Next Story