- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Fatehpur: हत्या के बाद...
उत्तर प्रदेश
Fatehpur: हत्या के बाद शव छिपाया गया, मजिस्ट्रेट ने गढ़े से शव बाहर निकाला
Tara Tandi
1 Jun 2025 7:58 PM IST

x
Fatehpur फ़तेहपुर: यूपी के फ़तेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के जखनी गांव में भाई ने बहन की डंडों से पीटकर हत्या कर शव को घर में दफन कर ताला डालकर फरार हो गया. स्थानीय लोगो ने दो दिन से घर मे लटकता ताला और युवती के न होने और घर से बदबू आने पर संदेह जताकर पुलिस को मामले की सूचना दिया। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की खुदाई कर शव को गढ्ढे से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी भाई फूल चंद्र की तलाश में जुट गई.
ग्राम प्रधान बिन्दा प्रसाद ने बताया कि फूलचंद शराब का आदी था जिसकी मारपीट से नाराज होकर उसके पिता रामसनेही अपनी बड़ी बेटी सावित्री के यहां रहने लगा था छोटी बेटी मीना जो 25 साल की मानसिक विक्षिप्त थी वो यही रहती थी जो देखने से गर्भवती भी लग रही थी.
वहीं गांव के राज कुमार पाल ने बताया कि पुलिस के साथ मौके पर नायाब तहसीलदार G.L. राठौर,लेखपाल राम किशोर ,कानूनगो अमरेंद्र कुमार सिंह ,राधानगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा के सामने बंद घर का ताला तोड़कर कमरे को खोदकर शव को बाहर निकाला गया,बदबू इतनी ज्यादा थी कि लोग मुह दबाकर किनारा काटने लगे.
वहीं सीओ थरियांव ने बताया कि भाई फूल चंद लोधी ने अपनी 25 वर्षीय अविवाहित बहन की डंडों से पिटाई कर हत्या कर शव को घर मे ही गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था। जिसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश की जा रही है.
TagsFatehpur हत्याशव छिपाया गयामजिस्ट्रेट गढ़ेशव बाहर निकालाFatehpur murderbody was hiddenmagistrate was fabricatedbody was taken outजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





